रुडकी, अगस्त 1 -- Roorki News: लंढौरा, संवाददाता। जैनपुर झंझेड़ी के लोगों ने कब्रिस्तान के सौंदर्यीकरण के लिए आए पैसे में धांधली करने का आरोप लगा प्रदर्शन किया। आरोप है कि चार लोगों ने कब्रिस्तान के लिए आई रकम को सड़कों का निर्माण में लगा दिया। जैनपुर झंझेड़ी निवासी वाजिद, सद्दाम, सोहराब, फरमान आदि का कहना है कि कुछ माह पहले जिला पंचायत से कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल और सौन्दर्यकरण के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। आरोप है कि कुछ लोगों ने साठगांठ कर उक्त रकम से सड़कों का निर्माण करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...