Roorki News: धनौरी पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में जीते 7 पदक
रुडकी, नवम्बर 2 -- Roorki News: धनौरी, संवाददाता। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में धनौरी पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। 100 मीटर दौड़ में विशुद्ध नागर ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि अभय सैनी ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। 400 मीटर रिले दौड़ में अभय सैनी, मुकुल, अतुल और निहाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.