Roorki News: दो साल से वेतन नहीं मिलने पर शुगर मिल कर्मचारियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
रुडकी, जुलाई 18 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। इकबालपुर की धनश्री एग्रो शुगर मिल के कर्मचारियों ने शनिवार को तहसीलदार से मिलकर मिल प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने बकाया वेतन का भुगतान कराने तथा मूलभूत सुविधाएं बहाल कराने की मांग की। ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें पिछले 25 महीनों से वेतन नहीं मिला है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मचारी अपने बकाया वेतन और अन्य देयों की मांग को लेकर 29 दिसंबर 2025 से मिल परिसर में धरने पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि आंदोलन के बावजूद मिल प्रबंधन ने उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय मिल आवासों के बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.