Roorki News: दो युवक चाकू के साथ दबोचे
रुडकी, सितम्बर 26 -- Roorki News: लक्सर। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी क्षेत्र में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान सुल्तानपुर आदमपुर निवासी आजम और दाबकी कलां निवासी मंजीत को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के कब्जे से दो चाकू बरामद हुए। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस दौरान हेड कांस्टेबल लोकमणी गौड़, कांस्टेबल अजीत तोमर, संजय कुमार और संदीप रावत शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: दो युवकों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.