रुडकी, जुलाई 28 -- Roorki News: रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गणेशपुर चौक से कृष्णानगर गली नंबर-25 निवासी अमित कुमार की बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बताया कि 12 जुलाई को उसकी बाइक चोरी हो गई थी। वहीं, पुलिस ने रामनगर चौक स्थित गुरोवर प्लाईवुड हाउस के बाहर खड़ी एक बाइक चोरी के मामले में भी केस दर्ज कर लिया है। कार्तिक बावरा निवासी रामपुर, रुड़की ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 जुलाई को वह रामनगर चौक पर आया था। उस दौरान उसकी बाइक चोरी हुई थी। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...