Roorki News: दो पक्षों में खूनी संघर्ष के मामले में नौ लोगों पर मुकदमा
रुडकी, जुलाई 14 -- Roorki News: लंढौरा, संवाददाता। दो पक्षों में खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने नौ लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मोहल्ला गुजरवाड़ा निवासी मनोज गोस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 जुलाई की रात को पड़ोस के नौ लोगों ने लाठी डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर उसके पुत्र प्रिंस समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया। धारदार हथियार से हमला होने से उसके पुत्र को गंभीर चोट आई है। इस पर उसे देहरादून रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.