Roorki News: दो दिन बाद खुला अस्पताल, मरीजों की भीड़ से ओपीडी 700 पार
रुडकी, अगस्त 17 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को सिविल अस्पताल खुलने पर मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पर्ची काउंटर, ओपीडी और डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों की कतार लगी रही। अस्पताल में ओपीडी का आंकड़ा 700 के पार पहुंच गया। सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार, जुकाम और गले में खराश की शिकायत लेकर पहुंचे। सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण वायरल संक्रमण का प्रकोप बढ़ा है। गले में खराश, दर्द और जुकाम के बाद बुखार आने की शिकायत सबसे ज्यादा सामने आ रही है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: दो दिन बाद खुला अस्पताल, मरीजों की भीड़ से ओपीडी 700 पार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.