Roorki News: दो कॉलोनियों में छापा, कटिया डालकर बिजली चोरी करते 15 लोग पकड़े
रुडकी, अक्टूबर 14 -- Roorki News: ऊर्जा निगम की टीम ने बुधवार को रामपुर और माहीग्रान कॉलोनी में बिजली चोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 15 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। आरोप है कि अधिकतर लोग कटिया डालकर बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। ऊर्जा निगम की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। बुधवार को ऊर्जा निगम के एसडीओ ओमपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने रामपुर और माहीग्रान कॉलोनी में छापेमारी की। अभियान के दौरान टीम ने घरों में बिजली कनेक्शन की जांच की। इस दौरान कई घरों में बिजली की लाइन पर कटिया डालकर बिजली का इस्तेमाल होता मिला। टीम ने मौके पर वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान कुल 15 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। एसडीओ ओमपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए अधिकतर लोगों ने बिज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.