रुडकी, जुलाई 7 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। पुलिस ने करीब दो करोड़ रुपये कीमत की 980 ग्राम हेरोइन बरामद कर पंजाब निवासी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच कर रही है कि वह हेरोइन पंजाब में किससे लाया था और रुड़की में किसे सप्लाई करने वाला था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली में मंगलवार को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सोमवार की रात पुलिस लाठरदेवा के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध कार हाईवे किनारे खड़ी दिखाई दी। पुलिस कार के पास पहुंची तो कार चालक भागने का प्रयास करने लगा। यह भी पढ़ें- रुड़की में दो करोड़ की 980 ग्राम हेरोइन बरामद, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार चालक को पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...