Roorki News: दो अलग-अलग जगहों पर मिले मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
रुडकी, अक्टूबर 7 -- Roorki News: क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों मगरमच्छों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उन्हें सुरक्षित प्राकृतिक क्षेत्र में छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम मोहम्मदपुर बुजुर्ग में सतबीर मास्टर के घर के पास मगरमच्छ दिखाई दिया। घर के नजदीक मगरमच्छ को देखकर परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी सावधानी के साथ मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसी दौरान दाबकी गांव में तालाब के पास भी मगरमच्छ देखे जाने की सूचना मिली। यहां भी ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया।वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दूसरे मगरमच्छ को भी रेस्क्यू कर लिया। दोनों स्थानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.