Roorki News: दोपहर तक चिलचिलाती धूप, फिर झमाझम बरसे बदरा
रुडकी, जुलाई 29 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। बुधवार को रुड़की में मौसम ने दिनभर कई रंग दिखाए। सुबह से दोपहर तक तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल किए रखा, लेकिन दोपहर को अचानक मौसम ने करवट ली और काले बादलों के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक हुई लगातार बारिश से शहर का मौसम पूरी तरह बदल गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 96 प्रतिशत और शाम तक बढ़कर 98 प्रतिशत पहुंच गई। हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 0.7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। वेधशाला के अनुसार पिछले 24 घंटे में 20 मिमी से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.