Roorki News: दोड़बसी-शाहमंशूर मार्ग पर पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
रुडकी, जुलाई 23 -- Roorki News: बुग्गावाला, संवाददाता। बुग्गावाला और दौड़बसी-शाहमंशूर गांव के बीच नदी पर पुल नहीं होने से गुस्साएं ग्रामीणों ने नदी किनारे एकत्र होकर नारेबाजी की। उन्होंने जल्द पुल निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में पानी बढ़ने के साथ ही दोड़बसी और शाहमंशूर गांवों का संपर्क आसपास के अन्य गांवों से पूरी तरह कट जाता है। इससे स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है, क्योंकि वे स्कूल नहीं पहुंच पाते। वहीं बीमार व्यक्तियों और गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे कभी भी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.