Roorki News: देवर ने लाठी से हमला कर भाभी का हाथ तोड़ा
रुडकी, अगस्त 25 -- Roorki News: झबरेड़ा। एक महिला ने अपने देवर पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोप है कि देवर ने लाठी से हमला कर उसे घायल कर दिया, जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई। महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बताया कि उसका पति किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान उसका देवर उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। महिला ने जब गाली देने से मना किया तो आरोपी ने लाठी से उस पर हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ में गंभीर चोट आई और हड्डी टूट गई। आरोप है कि करीब एक माह पहले भी उसका देवर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर चुका है। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.