रुडकी, अक्टूबर 12 -- रुड़की में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा Roorki News: शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। भक्तों ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, घरों में भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। पंचशील स्थित काली माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मंदिर के पुजारी महाराज ओम जी वैदिक ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मां ब्रह्मचारिणी तप, त्याग, संयम और साधना की प्रतीक हैं। उनकी आराधना से श्रद्धालुओं को धैर्य और आत्मबल की प्रेरणा मिलती है। ...