रुडकी, सितम्बर 27 -- Roorki News: रुड़की और आसपास के क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन रविवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। सुबह से रिमझिम बारिश होने के कारण मौसम अचानक ठंडा हो गया। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और लोगों को सितंबर के अंतिम दिनों में ही ठंड का अहसास होने लगा। लगातार बारिश के चलते सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही, वहीं बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ दिखाई दी। बारिश के कारण जनजीवन काफी हद तक प्रभावित रहा। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। तापमान में आई इस गिरावट से दिन में भी लोगों को ठंड महसूस हुई। मौसम में नमी का स्तर ...