रुडकी, अक्टूबर 27 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। मंगलौर-लण्ढौरा मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में मंगलौर विधायक को पत्र सौंपकर कार्रवाई कराने की मांग की है। सुहेल निवासी मोहल्ला किला ने मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन को दिए पत्र में बताया कि मंगलौर-लण्ढौरा मार्ग अत्यंत व्यस्त मार्ग है। इस मार्ग पर औद्योगिक प्रतिष्ठान मौजूद हैं, जिनके कारण दिनभर वाहनों का आवागमन बना रहता है। इसके अलावा मार्ग के किनारे स्थित शिक्षण संस्थानों में आने-जाने वाले विद्यार्थियों और अन्य लोगों की आवाजाही भी रहती है। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।

हिं...