रुडकी, नवम्बर 10 -- Roorki News: रुड़की। वेल्डिंग की दुकान से सामान चोरी के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को गुलबहार निवासी गांव थिथौला, मंगलौर ने तहरीर देकर बताया कि उसकी ढंडेरा में वेल्डिंग की दुकान है। दो दिन पूर्व चोरों ने पीछे से दुकान उखाड़कर लोहे का सामान चोरी कर लिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...