रुडकी, नवम्बर 7 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। दीपावली के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध पिरान कलियर में जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ी। दरगाह साबिर पाक के साथ ही दरगाह इमाम साहब, किलकिली साहब और पीर गैब अली शाह की दरगाह पर भी दिनभर जायरीनों की आवाजाही लगी रही। देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में जायरीन बसों और निजी वाहनों से कलियर पहुंचे। जायरीनों की भीड़ के चलते बाजारों में भी खासी चहल-पहल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...