Roorki News: दीक्षारंभ कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों का महत्व बताया
रुडकी, अगस्त 19 -- Roorki News: बीएसएम पीजी कॉलेज में बुधवार को दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इतिहास विभाग की विशिष्ट वक्ता डॉ. रीमा सिन्हा ने कहा कि वर्तमान समय में पुस्तकीय ज्ञान के साथ नैतिक ज्ञान भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आदर्श और मूल्यों को साथ लेकर चलने तथा अध्ययन से पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. सीमा गुप्ता ने विद्यार्थियों को अनुशासन और आदर्शों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या डॉ. शिखा जैन ने नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय के नियमों की जानकारी देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Kashipur News: दीक्षारंभ में नए विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.