रुडकी, जुलाई 7 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल परिसर के जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र में मंगलवार को आयोजित दिव्यांग प्रमाण-पत्र शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ के अनुपस्थित रहने से कई दिव्यांगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। आंखों से संबंधित दिव्यांगता की जांच कराने पहुंचे 15 से अधिक लाभार्थियों का परीक्षण नहीं हो सका, जिससे उन्हें अगली तिथि का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच के बाद 20 पात्र लोगों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र जारी किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...