रुडकी, जुलाई 4 -- Roorki News: लक्सर। आंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक निवासी दिव्यांग सुशील कुमार ने कुछ लोगों पर उसकी भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगाकर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला से शिकायत की है। बताया कि उसके जूनियर हाईस्कूल के गेट नंबर दो पर विपक्षी लोगों ने ईंट पत्थर आदि डालकर अतिक्रमण किया है। इससे स्कूल का रास्ता बंद हो गया है। एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...