रुडकी, अक्टूबर 17 -- Roorki News: दीपावली पर शहरवासियों को बिजली कटौती की समस्या से राहत दिलाने के लिए ऊर्जा निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। त्योहार के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निगम की ओर से लाइनों की मरम्मत कराई जा रही है। वहीं, ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर खराब होने और लाइनों में फाल्ट आने की समस्या से निपटने के लिए भी विशेष योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों में टीमें गठित कर कमजोर हो चुकी बिजली की लाइनों और पुराने ट्रांसफार्मरों की जांच कराई जाएगी। दीपावली रोशनी का त्योहार है। त्योहार से दो से चार दिन पहले ही लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार ओवरलोडिंग के कारण बिजली ...