Roorki News: दिल्ली रोड पर लावारिस कुत्ते ने युवक को काटा
रुडकी, अगस्त 22 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन शहर और देहात क्षेत्रों में लावारिस कुत्तों के लोगों पर हमला करने के मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को दिल्ली रोड पर काम से गए लालकुर्ती निवासी सन्नी पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उसका पैर दबोच लिया और कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उसके पैर में काट लिया। युवक के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को वहां से भगाया। घटना के बाद सन्नी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.