Roorki News: दिल्ली रूट से बीएस-4 बसें हटने से निगम को भारी नुकसान
रुडकी, नवम्बर 2 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। दिल्ली में ग्रैप के प्रतिबंधों का पालन शुरू होने के साथ ही रुड़की रोडवेज डिपो की दस बसों के पहिए थम गए हैं। बीएस-4 श्रेणी की बसों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगने से निगम को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि महज दो दिन में डिपो की प्रतिदिन होने वाली आय में करीब 50 फीसदी तक की गिरावट आ गई है। वहीं, त्योहारों के बाद अब शादियों का सीजन शुरू होने से निगम को कमाई बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन बसों की कमी ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: दीपावली पर दिल्ली रूट पर चल सकती हैं पहाड़ी मार्गों की बीएस-6 बसें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.