रुडकी, अक्टूबर 9 -- Roorki News: लक्सर। सेंट्रल दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन और यातायात संबंधी एडवाइजरी के चलते देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस (12056) को निरस्त कर दिया गया है। रेलवे की ओर से शुक्रवार को इसकी सूचना जारी की गई। ट्रेन निरस्त होने से देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और लक्सर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 10 अक्टूबर को जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन नहीं होगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद असुविधा का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Haridwar News: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते जनशताब्दी...