रुडकी, अक्टूबर 10 -- Roorki News: मंगलौर। भाकियू समाज के कार्यकर्ताओं को दिल्ली कूच के दौरान मंगलौर में पुलिस ने रोक लिया। किसान नेता फरमान त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रुड़की से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान मंगलौर कोतवाली के बाहर पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया। जानकारी के अनुसार, भाकियू समाज के कार्यकर्ता दिल्ली में जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। किसान रुड़की से दिल्ली की ओर कूच कर रहे थे। जब उनका काफिला मंगलौर पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें मंगलौर कोतवाली के बाहर रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने किसान नेता फरमान त्यागी के नेतृत्व में जा रहे कार्यकर्ताओं को डिटेन कर लिया। यह भी पढ़ें- CJP प्रदर्शन: काशी टोल पर रोके गए किसान हुक्का लेकर बैठे, दिल्ली-...