रुडकी, अक्टूबर 9 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। उदलहेड़ी में हुई चोरी के जेवरात को बेचने के बजाय आरोपियों ने दिल्ली के भजनपुरा में कैपरी गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में गिरवी रखकर 2.51 लाख का ऋण लिया था। मामले की जांच के दौरान इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर दिल्ली पहुंची और उसकी निशानदेही पर गोल्ड लोन कंपनी की शाखा से चोरी के जेवरात बरामद कर लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...