रुडकी, सितम्बर 6 -- Roorki News: रविवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। लगातार हुई बारिश के चलते क्षेत्र का जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम खराब होने के कारण ग्रामीणों ने जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलना मुनासिब समझा। सड़कों और बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा लोगों की आवाजाही कम रही। बारिश का सबसे अधिक असर किसानों की दिनचर्या पर पड़ा। किसान अनुज शर्मा, मोनू चौधरी, सतबीर चौधरी और यशपाल चौधरी आदि ने बताया कि लगातार बारिश के कारण खेतों में पहले से ही पानी भरा हुआ है। ऐसे में पशुओं के लिए चारा काटने के लिए खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- Amroha News: तेज हवा संग फसलों पर आफत बनकर बरसी बारिश जलभराव के कारण खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी बनी हुई है। किसा...