रुडकी, सितम्बर 26 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। शनिवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तड़के से शुरू हुई रिमझिम बारिश का सिलसिला दिनभर जारी रहा। बारिश के कारण जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं जनजीवन भी प्रभावित रहा। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब नौ डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। मौसम ठंडा होने के कारण घरों और दुकानों में एसी व कूलर बंद रहे, जबकि पंखों की गति भी कम हो गई। आईआईटी रुड़की स्थित कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9.1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम दर्ज किया गया। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत और शाम को 96 प्रतिशत रही। हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से 0.7 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली...