रुडकी, नवम्बर 7 -- Roorki News: बुग्गावाला, संवाददाता। खानपुर वन रेंज क्षेत्र के तेलपुरा गांव के पास शनिवार को दिनदहाड़े हाथियों के झुंड ने खेतों में जमकर उत्पात मचाया। गन्ने के खेतों में काम कर रहे किसानों के सामने अचानक हाथियों का झुंड पहुंच गया। हाथियों को अपनी ओर आता देख किसानों में भगदड़ मच गई। किसानों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान हाथियों ने खेतों में खड़ी कई बाइकें क्षतिग्रस्त कर दी जबकि गन्ना भरने के लिए खड़ी बुग्गी भी पलट दी। हाथियों के अचानक खेतों में पहुंचने से करीब दो घंटे तक ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: दिनदहाड़े खेतों में घुसा हाथियों का झुंड, किसानों में मची भगदड़ यह भी पढ़ें- Bijnor News: दोदराजपुर में पहुंचा जंगली हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में अफरातफरी यह भी पढ़ें- Bijnor N...