रुडकी, अगस्त 8 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। साबरी फरीदी विकास समिति की बैठक में अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान साबरी ने कहा कि दहेज प्रथा गंभीर समस्या है। कहा कि इसे समाप्त करने के लिए हर व्यक्ति को जिम्मेदारी निभानी होगी। इस दौरान सभी ने दहेज न मांगने, न देने और न लेने की शपथ ली। इस दौरान प्रधान खुर्शीद, मास्टर शौकत साबरी, गुलाम साबिर, मंजर साबरी, अतीक साबरी, इरफान साबरी, जरीफ साबरी, मुजीब साबरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...