Roorki News: दर्जाधारी के सामने रखी समस्याएं
रुडकी, अगस्त 20 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। दर्जाधारी विनय रोहिल्ला ने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याएं जल्द दूर कर विकास कार्यों में तेजी लाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान नगर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों, भगवानपुर और झबरेड़ा क्षेत्र में बंद पड़े नालों का मुद्दा उठाया गया। रामपुर क्षेत्र में सड़क पर जल निकासी के लिए नाले के निर्माण की मांग की गई। चाव मंडी क्षेत्र में बंद पड़े नाले को खुलवाने की मांग भी की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने पदाधिकारियों का परिचय कराया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में राज्यमंत्री विनय रोहिल्ला ने सुनी भाजपा पदाधिकारियों की समस्याएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.