रुडकी, अगस्त 23 -- Roorki News: लगातार हो रही बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। कृष्णानगर में हालात बिगड़ गए हैं। गली नंबर-20 में करीब तीन फीट तक पानी भर गया है। गली नंबर-12 समेत आसपास की कई गलियां और मुख्य सड़क भी जलमग्न हैं। जलभराव से परेशान लोगों ने दो दिन पहले स्काई वार्ड स्कूल के बच्चों के साथ नगर निगम पहुंचकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद निगम ने जल निकासी का काम तेज कर दिया है। कृष्णानगर में नगर निगम ने दर्जनभर से अधिक टैंकर लगाए हैं। टैंकर दिन-रात जलभराव वाले स्थानों से पानी निकाल रहे हैं। गली नंबर-20 में स्थिति सबसे अधिक खराब है। घरों के आसपास पानी जमा होने से लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर लोग पानी के बीच से आवाजाही करने को मजबूर हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को स...