रुडकी, अगस्त 13 -- Roorki News: बुग्गावाला, संवाददाता। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए ऊर्जा निगम की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को तेलपुरा गांव में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। ऊर्जा निगम की टीम ने घर-घर जाकर बिजली कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान 10 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। सभी के खिलाफ बुग्गावाला थाने में विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...