रुडकी, सितम्बर 16 -- Roorki News: बुग्गावाला, संवाददाता। तेलपुरा से बंजारेवाला जाने वाले मार्ग पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों के सामने हादसे का खतरा बना हुआ है। पुल की हालत काफी खराब हो चुकी है और कई स्थानों पर लोहे के सरिये बाहर निकल आए हैं। वहीं मार्ग भी लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ा है। इससे ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...