रुडकी, सितम्बर 11 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। शुक्रवार को दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर की बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी और जलभराव हो गया। बारिश के बाद लक्सर ओवरब्रिज की सर्विस रोड, रायसी रोड, गन्ना विकास समिति परिसर, पुराने अस्पताल परिसर और खाली पड़े प्लाटों में पानी भर गया। कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश रुकने के बाद भी कई स्थानों पर काफी देर तक पानी जमा रहा। उधर, खेतों में दोबारा बारिश का पानी भरने से फसलों पर संकट गहरा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...