रुडकी, अगस्त 8 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने तत्परता दिखाकर तेज बुखार से बेहोश हुए दो वर्षीय बच्चे को समय पर अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद बच्चे की हालत सामान्य होने पर उसे मां के साथ ट्रेन से हरदोई रवाना किया गया। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ड्यूटी में तैनात सहायक उप निरीक्षक जसबीर सिंह और आरपीएसएफ कांस्टेबल मोहन पाल को पांच अगस्त की द्ररात एक महिला यात्री ने बताया कि उसका दो वर्षीय पुत्र कृतक, निवासी ग्राम पारा, जनपद हरदोई, तेज बुखार के कारण बेहोश हो गया है। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर बच्चे को मां के साथ मेला अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- महाकुंभ जैसी सुरक्षा, मानवीय सेवा का स्पर्श

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...