रुडकी, अगस्त 8 -- Roorki News: लक्सर। शनिवार को दिनभर तेज धूप और उमस ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। सुबह से ही चिलचिलाती धूप के कारण बाजार और सड़कों पर गर्मी का असर साफ नजर आया। उमस के चलते लोग पसीने से तरबतर रहे और गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखाई दिए। गर्मी का सबसे अधिक असर कांवड़ लेकर आने-जाने वाले शिवभक्तों पर पड़ा। तेज धूप के बावजूद कांवड़ियों के हौसलों में कोई कमी नजर नहीं आई। शिवभक्त लगातार हरिद्वार की ओर बढ़ते रहे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, कांवड़ियों की भीड़ भी बढ़ती चली गई। साउंड सिस्टम पर बज रहे शिव भजनों और हर-हर महादेव के जयकारों से मार्ग शिवमय नजर आया। यह भी पढ़ें- शिवमय हुआ लक्सर, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा शहर वहीं, तेज गर्मी के कारण लक्सर के बाजारों में भी अपेक्षाकृत सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर...