Roorki News: तेज धूप और उमस से बेहाल रहा लक्सर, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा
रुडकी, अगस्त 26 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। बुधवार को तेज धूप और उमस के चलते लक्सर क्षेत्र में लोगों का हाल बेहाल रहा। सुबह से ही धूप के तेवर तीखे रहे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्मी और उमस बढ़ती गई। दोपहर के समय गर्मी का असर इतना अधिक रहा कि मुख्य सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई और कई स्थानों पर सन्नाटा नजर आया। तेज गर्मी के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। दोपहर में बाजार में भी ग्राहकों की संख्या कम रही। दुकानदार भी गर्मी से परेशान दिखाई दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.