रुडकी, सितम्बर 11 -- Roorki News: लक्सर,संवाददाता। पिछले एक-दो दिनों से आसमान में बादल छाए रहने के बाद शुक्रवार को मौसम अचानक पूरी तरह साफ हो गया। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण गर्मी बढ़ गई। तेज धूप के साथ उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। गर्मी और उमस के चलते दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से घरों से बाहर निकले लोग भी गर्मी से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...