Roorki News: तीन वाहनों की टक्कर से दिल्ली के युवक की मौत, दो गंभीर घायल
रुडकी, जुलाई 12 -- Roorki News: रविवार को दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर लिब्बरहेड़ी स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास पिकअप, कार और बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को लिब्बरहेड़ी नायरा पेट्रोल पंप के पास तीन वाहनों पिकअप, कार और बाइक की आपस में भीषण टक्कर हो गई। त्रिकोणीय भिड़ंत में बाइक और कार सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरो से पुलिस को हाईवे पर एक्सीडेंट की सूचना मिली। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की के सरकारी अस्पताल भिजवाया।
दुर्घटना में मृतक और घाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.