रुडकी, सितम्बर 7 -- Roorki News: मंगलौर। गैर-जमानती वारंट की तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारंटियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मुंडलाना निवासी गीता, लिब्बरहेड़ी निवासी छोटी और लंढौरा के मोहल्ला गुज्जरवाड़ा निवासी रविकांत को गिरफ्तार किया गया। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि अन्य मामलों में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...