Roorki News: तीन वारंटी गिरफ्तार कर न्यायालय में किए पेश
रुडकी, अगस्त 22 -- Roorki News: भगवानपुर। एसएसपी के निर्देश पर गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भगवानपुर पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बीती रात टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर बेलकी मसाही निवासी सोनू और विकूल को गिरफ्तार किया। वहीं ईदगाह कॉलोनी निवासी सव्वर को आर्म्स एक्ट के मामले में जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। तीनों को न्यायालय में पेश कर दिया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी ने बताया कि वारंटियों और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.