रुडकी, अगस्त 5 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। रायसी गांव निवासी युवक अंकित के तीन दिन से लापता होने के मामले में बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने रायसी चौकी पर धरना देकर युवक की जल्द बरामदगी की मांग की। रायसी पुलिस चौकी में बुधवार को लोगों ने धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी युवक का पता नहीं चल पाया है, जिससे परिवार के लोग परेशान हैं और पूरे गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक की जल्द तलाश करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: लापता युवक का शव 19 वें दिन कुएं से बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...