Roorki News: तीन दिन से लापता छह वर्षीय बालिका का सुराग नहीं, गांव-गांव भटक रहा पिता
रुडकी, सितम्बर 27 -- Roorki News: जौरासी-जबरदस्तपुर गांव में आयोजित पिलखन वाले पीर के सालाना उर्स में झूला लगाने आए शामली निवासी नफीस की छह वर्षीय बेटी तानिया संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बालिका के लापता होने के तीन दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। बेटी की तलाश में पिता गांव-गांव भटक रहे हैं। जौरासी-जबरदस्तपुर में 23 सितंबर से पिलखन वाले पीर का सालाना उर्स शुरू हुआ था। नफीस भी परिवार के साथ मेले में झूला लगाने पहुंचे थे। बताया गया कि उनकी छह वर्षीय बेटी तानिया मेले में सामान लेने गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले अपने स्तर से आसपास काफी तलाश की, लेकिन बालिका का कोई पता नहीं चला। काफी तलाश के बाद पिता ने कोतवाली रुड़की पुलिस को तहरीर देकर बेटी की तलाश कराने की गुहार लगाई।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने बालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.