Roorki News: तार चोरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज
रुडकी, जुलाई 4 -- Roorki News: लक्सर। निरंजनपुर फीडर का बिजली की लाइन का तार चोरी करने के मामले में लक्सर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथी पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ऊर्जा निगम के जेई मनोज सैनी ने लक्सर कोतवाली पुलिस को जानकारी देकर बताया कि उन्हें जानकारी प्राप्त हुई कि कुछ लोगों द्वारा नंदपुर फीडर से दलसिंह निवासी नंदपुर छोटेलाल के खेत तक तार चोरी कर लिया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने घटना की तहरीर लक्सर कोतवाली पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- Roorki News: ट्रांसफार्मर से तेल और कॉपर वाइंडिंग चोरी उधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.