रुडकी, अक्टूबर 30 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। लगातार हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। गुरुवार को दिनभर बारिश होने के साथ रात में भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार सुबह बारिश थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन ठंडी हवाओं और बादलों के चलते मौसम में ठंडक बनी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...