Roorki News: तहसील दिवस में सीडीओ ने मौके पर 15 शिकायतों का किया निस्तारण
रुडकी, जुलाई 7 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। ब्लॉक सभागार में सेवा समर्पण पखवाड़ा और तहसील दिवस पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीओ ललित नारायण मिश्रा ने की। इसमें कुल 38 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें से 15 का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में विकास से जुड़े सभी विभागों की ओर से स्टाल लगाकर लोगों को लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में चौली शहाबुद्दीनपुर निवासी विश्वास कुमार ने आरटीई के माध्यम से प्रवेश दिलाने, बढ़ेड़ी बुजुर्ग के प्रमोद ने पैतृक मकान पर अवैध कब्जा दिलाए जाने और सरठेड़ी के रणधीर सिंह व इब्राहिमपुर के गजे सिंह ने भूमि की पैमाइश की मांग रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.