Roorki News: तहसीलदार शुभांगिनी ने तहसील का औचक निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश
रुडकी, सितम्बर 1 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। तहसीलदार शुभांगिनी रिलकोटिया ने कार्यभार संभालते ही प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के लिए तहसील परिसर के विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयों में पत्रावलियों के रख-रखाव का जायजा लेकर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने राजस्व विभाग के सभी लेखपालों, राजस्व निरीक्षकों और कार्यालय स्टाफ के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी कर्मचारी पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपने-अपने कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.