Roorki News: तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
रुडकी, अगस्त 30 -- Roorki News: पुलिस ने तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान कृष्ण दामोदर निवासी गोल भट्टा, मिलाप नगर रुड़की के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि रविवार सुबह आरोपी को सैपर मार्केट के बगल वाले ग्राउंड में शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.